बांकीपुर उपचुनाव में संतोष कुमार महंती की टीम सक्रिय

-संगठन सुदृढ़िकरण, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क को मिली सराहना

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई को नामांकन का अंतिम दिन था। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने आखिरी दिन नामांकन दाखिल किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महंती की टीम को संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बांकीपुर उपचुनाव मैदान में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की सक्रिय राजनीति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नेे अनुभवी एवं संगठनात्मक क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को चुनावी दायित्व सौंपा है। श्री महंती इससे पूर्व में त्रिपुरा, दिल्ली, असम तथा वर्ष 2024 के ओडिसा विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करनेे और चुनावी रणनीति के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के क्योंझर विधानसभा क्षेत्र तथा केंद्रापड़ा लोकसभा क्षेत्र से बैजयंत जय पांडा की जीत में भी श्री महंती का उल्लेखनीय योगदान रहा। श्री महंती के पार्टी संगठन ने इनके अनुभवों, संगठन कौशल और समर्पण को देखते हुए उन्हें बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह समस्त ओडिसा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
दरअसल, संतोष कुमार महंती ने बूथ स्तर से लेकर बस्ती-बस्ती, सभी समाजों एवं मतदाताओं तक भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने की व्यापक चुनावी रणनीति तैयार की है। लक्ष्य है कि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाया जाए।
चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विगत रात्रि अपने आवास पर जिला अध्यक्ष, प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत रणनीतिक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारार को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संतोष कुमार महंती के नेतृत्व में पूरी टीम संगठन सुदृढ़िकरण, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क को देखते हुए उनकी सराहना की।
संतोष कुमार महंती ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि चुनाव सम्पन्न होने तक वे और उनकी टीम पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जी-जान से कार्य करते हुए बांकीपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button