डॉ.दीप्ति शर्मा को “श्री चक्र सम्मान “
सनंत सिंह
पत्रकार
देहरादून,31 जनवरी 2026 (एजेंसी)।ज्योतिष और टैरो कार्ड के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहनेवाली डॉ. दीप्ति शर्मा को,”श्री चक्र सम्मान ” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट. जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने यहां आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में प्रदान किया।इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
डॉ.दीप्ति शर्मा पिछले कई वर्षों से मीडिया के क्षेत्र के साथ साथ आध्यात्मिक विषयों पर कार्य कर रही हैं। इन्होने कई मंत्रों कोभजन संगीत में पिरोया है ।वह ज्योतिष विज्ञान और टैरो कार्ड पर टीवी और सोशल मीडिया के लिए कार्यक्रम भी कर रहीं हैं एल.एस.



