सिक्किम के मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग(गोले ) ने इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन किए
अजित प्रसाद,सिक्किम : इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग(गोले ) पर शामिल हुए। इस टूर्नामेंट में 28 सरकारी विभागों और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसका आयोजन सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन ने किया है।
मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किए और सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दीं, साथ ही खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस टूर्नामेंट का मकसद सरकारी कर्मचारियों के बीच भाईचारा, शारीरिक फिटनेस और विभागों के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है।




