सिलीगुड़ी बंद वापस, धरना समाप्त अब गिरफ्तारी का श्रेय लेने की होड़
- मुख्य आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई से लेकर पहुंची पुलिस
– कल कोर्ट में पेशकर लेगी रिमांड पर, फांसी की सजा दिलाने की टीएमसी भाजपा की मांग
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में नाबालिग उत्पीड़न के बाद आत्महत्या को लेकर उठा तूफान शांत तो हो गया है लेकिन अंडर करेंट अभी जारी है। इस कांड के मुख्य आरोपी आमिर अली की गिरफ्तारी जानकारी मिलने के बाद पांच दिनों से चला आ रहा धरना खत्म कर दिया गया है। वर्गीय हिन्दू महासभा की ओर से सोमवार को 12 घंटे के बंद को वापस ले लिया गया है। शहर से बाहर गई पुलिस की 10 टीम आरोपी के साथ कल वापस आज अब से कुछ देर पहले लौटी है। उसे
चेन्नई से पकड़ा गया है। कल उसे कोर्ट में पेशकर उसे रिमांड पर लेगी। आगे की कार्रवाई करेंगी। लेकिन अब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का श्रेय लेने की होड़ मच गई है। भाजपा ने धरना के साथ आंदोलन को समर्थन देने के लिए संगठन, कार्यकर्ता और आम लोगों के साथ मीडिया का धन्यवाद दिया। कहा कि उम्मीद करते है कि इस के सभी आरोपितों को फांसी तक की सजा दिलवाने के लिए जो करना होगा कि जाएगी। इस गरीब परिवार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चला जाएगा।
इसी बीच टीएमसी नेता सह मेयर गौतम देव अपने सहयोगी रामभजन महतो, संजय पाठक , डुप्टी मेयर रंजन सरकार के साथ जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया। कहा कि पहले दिन से ही पुलिस पर दबाव बनाया। जिसका नतीजा सामने है। यह दुर्भाग्य है कि इसको लेकर राजनीति की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उम्मीद करते है इसपर पानी पड़ जाएगा। पार्टी किसी प्रकार के अपराध या अपराधी को प्रश्रय नहीं देता। एक फिल्म का गाना था कि यह पब्लिक है सब जानती है इसलिए इसे पब्लिक के विवेक पर छोड़ दीजिए। सबको इंतजार रहेगा पुलिस आरोपी के साथ पत्रकारों क्या बताती है?




