मुंबई में चॉल गिरने से छह की मौत

-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

विशेष प्रतिनिधि
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ। मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई.पुणे एक्सप्रेस.वे और पुराना हाइवे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भारी बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा रविवार रात भारी बारिश के बीच मंडाला इलाके में हुआ, जब तीन मंजिला चॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे भवन की दो से तीन रिहायशी इकाइयां गिर गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ढही हुई इमारत पास की एक झोपड़ी पर भी जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी.तूफान की चेतावनी दी है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बदला गया। आईएमडी के मुताबिक, लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव, फ्लैश फ्लड, नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा है। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ सकते हैंए पुराने और जर्जर भवनों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, कोंकण तट पर समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल, हवाई और फेरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वही, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने लोगों से गैर.जरूरी यात्रा से बचने, पेड़ों, जर्जर इमारतों, बिजली के खंभों और होर्डिंग्स से दूर रहने की अपील की है। नागरिकों को समुद्र तटों और जलभराव वाले इलाकों में न जाने की सलाह भी दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में बीएमसी हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क किया जा सकता है। स्थिति से निपटने के लिए बीएमसी और अन्य सरकारी एजेंसियों के करीब 15,000 अधिकारी और कर्मचारी शहरभर में तैनात किए गए हैं।
मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली रेल सेवाएं सोमवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गईं। मध्य रेलवे के अनुसार, करजत.लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, रीशेड्यूल और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।
पुणे में सोमवार सुबह पाटन के एक छोटे और सुदूर गांव में भूस्खलन हुआ, जिससे एक घर मलबे में दब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में रहने वाला पूरा परिवार मलबे के नीचे फंसा हो सकता है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। जिला सूचना कार्यालय, पुणे के अनुसार, अब तक किसी भी हताहत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के मद्देनजर, पुणे स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ;एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन से सहायता मांगी गई। इसके अनुसार, एक 30.सदस्यीय टीम, जिसमें एक अधिकारी, दो वरिष्ठ अधिकारी और 27 जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button