*बाराबंकी थाना मसौली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण* *अंतर्जनपदीय चार अभिक्तों को किया गया गिरफ्तार*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी थाना मसौली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण कर 04 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद बैग व नकदी बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चोरी/लूट की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी/लूट की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर आज दिनांक 05.06.2025 को लूट से संबंधित 04 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तगण 1. प्रियांशु यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम शिवरी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ, 2. अनुज सिंह पुत्र स्व0 राम नरेश सिंह निवासी ग्राम सुलेमाबाद थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी, 3. विकास सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी ग्राम मवईकला थाना महिंगवा जनपद लखनऊ, 4. कमलनयन गौतम पुत्र अभिमन्यु निवासी महरखा थाना अली नगर जनपद चन्दौली को केसरीपुर चौराहा बहद ग्राम त्रिलोकपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल नं0 UP 32 LY 5594, एक अदद बैग व 9,800-/ रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्त प्रियांशु यादव उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद कर मु0अ0सं0 241/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नहामऊ से दिनांक 29/05/2025 को राह चलते फ्यूजन फाइनेन्स कम्पनी में कार्यरत एजेन्ट से लूट की घटना कारित की थी। जिस संबंध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*नामपता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. प्रियांशु यादव पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम शिवरी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ
2. अनुज सिंह पुत्र स्व0 राम नरेश सिंह निवासी ग्राम सुलेमाबाद थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी
3. विकास सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी ग्राम मवईकला थाना महिंगवा जनपद लखनऊ
4. कमलनयन गौतम पुत्र अभिमन्यु निवासी महरखा थाना अली नगर जनपद चन्दौली
*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 230/2025 धारा 309(4)/317(2)/61(2) बीएनएस थाना मसौली
*पुलिस टीम-*
1. प्र0 नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना मसौली जनपद बाराबंकी
2. व0उ0नि0 श्री शमशाद अली थाना मसौली जनपद बाराबंकी
3. उ0नि0 श्री विनय कुमार यादव, उ0नि0 श्री अभय गुप्ता थाना मसौली जनपद बाराबंकी
4. हे0का0 अब्दुल कय्यूम, का0 नितीश दक्ष थाना मसौली जनपद बाराबंकी
5. का0 दीप सिंह, का0 अंकित सचान थाना मसौली जनपद बाराबंकी




