आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाएंगे : सुमित बुद्धि राजा l
नई दिल्ली पश्चिम/संवाददाता आम आदमी पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकर्ता व समाज की सेवा में आगे रहने वाले युवा नेता सुमित बुद्धि राजा ने ,आम आदमी पार्टी यूथ विंग दिल्ली ने आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष व निगम पार्षद पंकज गुप्ता निगम को तथा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उत्तम नगर ओम विहार फेस 1 स्थितमें चाय पर आने का निमंत्रण दिया l दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के यूथ विंग अध्यक्ष तथा निगम पार्षद पंकज गुप्ता ने निमंत्रण स्वीकार किया l इस बैठक में पश्चिम क्षेत्र से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को विजई बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की महाबल मिश्रा को विजय बनाकर संसद तक पहुंचाएंगे, निगम पार्षद पंकज गुप्ता ने जनता के लिए किए गए कार्यों को बताया l इस बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सुमित बुद्धि राजा ने निगम पार्षद पंकज गुप्ता के अलावा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फूल मालाओं से किया l इस स्वागत में आम आदमी पार्टी दिल्ली के सह सचिव दीपक कुमार सिंह, नरेश त्यागी , के अलावा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सुमित बुद्धि राजा ने किया प्रोग्राम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ अल्पाहार भी किया l
