स्वेटर मिलने की खुशी में बच्चों के खिले चेहरे !
-
राज्य
शिक्षकों की अनूठी पहल: भामाशाह बनकर बच्चों को वितरित किए स्वेटर !
कोटपूतली- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम जगदीशपुरा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता…
Read More » -
राज्य
शिक्षकों की अनूठी पहल: भामाशाह बनकर बच्चों को वितरित किए स्वेटर ! स्वेटर मिलने की खुशी में बच्चों के खिले चेहरे ! कोटपूतली- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम जगदीशपुरा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और स्नेह का परिचय देते हुए प्रेरणादायक कदम उठाया। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार वर्मा, अनु यादव और प्रीति भारती की तरफ से स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रधान पवन कुमार यादव ने बच्चों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी और आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए थे। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान पवन कुमार यादव, पप्पूराम गुर्जर, विनोद वर्मा, रेखा हाड़िया, प्रवेश शर्मा, गरिमा चौहान, मोनिका यादव,ग्रामीण विनोद कुमार शर्मा, सुनील यादव, रामपाल यादव, अनूप सैनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कोटपूतली- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम जगदीशपुरा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता…
Read More »