हिंदी दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई गईl
आज 14/9/2025 को सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा और शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में मनाई गई l
इस अवसर पर हिंदी दिवस की शुरुआत करते हुए साहित्यकार हिंदी व्याख्याता डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि हिंदी भाषा के समागी कर हो ना की राजनीतिकरण आज जिस प्रकार से हिंदी साहित्य का राजनीतिकरण ,प्रशासनिकरण और अप्रशासनिक कारण हो रहा है इससे हिंदी की गरिमा धूमिल हुई है हिंदी भाषा का संरक्षण तभी संभव है जब हम साहित्यकारों व लेखकों की स्वतंत्रता पर राजनीतिज्ञ, प्रशासकों और अपराधियों का खौफ न रहे ऐसे हिंदी दिवस पर देशवासियों को आगे बढ़ना चाहिए तभी हमारे देश का विकास होगा।
इस अवसर पर 76वीं वर्ष गांठ पर बोलते हुए संपूर्ण क्रांति मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष व शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है 14 सितंबर 1949 के दिन हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिला था तब से हर वर्ष हिंदी दिवस आज के दिन मनाया जाता है हिंदी हमारी समृद्धि की भाषा है इस भाषा में हमारी सांस्कृतिक सुरक्षित है आज हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है हिंदी राष्ट्रभाषा है तो उर्दू हमारी द्वितीय राष्ट्रभाषा है
इस अवसर पर महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि हिंदी भाषा हमारे देश का गौरव है यह हमारे देश की पहचान है हिंदी भाषा में ही हमारी एकता सुरक्षित है हिंदी भाषा के मान सम्मान के लिए युवा, लेखकों, साहित्यकारों, को आगे आने की जरूरत है तभी हमारा हिंदी का महत्व बढ़ेगा।
इस अवसर पर संपूर्ण क्रांति मोर्चा जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि हिंदी हमारे भारत का स्थान है इसलिए हिंदी को हम सब अपने तभी हिंदी का विकास होगा।
इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा रोटी बाग सहयोग महिला सेल सचिन सुनीता देवी,नाथु साव, अनेक गणमान व्यक्ति ने हिंदी दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया



