विरेन्द्र सचदेवा शुकराना करने गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।

भारत पोस्ट ब्यूरो

नई दिल्ली -आज दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा दिल्ली में सातो सीटें भारी बहुमत से जीतने पर गुरुद्वारा छोटे साहिबजादे फतेह नगर में गुरु महाराज जी का शुकराना करने पहुंचे, विरेन्द्र सचदेवा ने यहां गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका अरदास करवाई ओर गुरु घर में लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया, गुरुद्वारा भाई की और से उन्हें सिरोपा भेंट किया गया इस अवसर पर उनके साथ पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्दरपाल बक्शी , पूर्व मेयर श्याम शर्मा,सिक्ख प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश के संयोजक कुलविंदर सिंह बंटी,सह संयोजक चरनजीत सिंह लवली ,जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, संदीप जैन, जिला मंत्री रेनू भारती रतवाया,महामंत्री कुनाल साहनी, मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, सिक्ख प्रकोष्ठ के सह संयोजक गुरुप्रीत सिंह सरपंच, इन्द्रजीत सिंह बल्ली,परमीनदर सिंह प्रिंस, ओंकार सिंह,कार्यालय मंत्री अमित कोहली, अमरजीत सिंह लवली, सोनू चड्डा,कोषाध्यक्ष गगन दीप साहनी सहित जिला एवं मंडलो के पदाधिकारी मोजूद रहे। गोरतलब है कि विरेन्द्र सचदेवा ने एक वर्ष पूर्व इस गुरुद्वारा साहिब में मन्नत मांगी थी जो पूरी होने पर वह अपनी सिक्ख प्रकोष्ठ की टीम के साथ गुरु महाराज का शुकराना करने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button