प्रधानमंत्री के साथ 22 को क्या मंच पर नजर आएंगी सीएम ममता बनर्जी
पीएम मोदी करेंगे कोलकाता में मेट्रो के तीन नए रूट्स का उद्घाटन करेंगे
– राजनीतिक गलियारे में चर्चा क्या निमंत्रण मिलने के बाद भी क्या बनाएं रखेंगी सीएम दूरी
अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को कोलकाता में मेट्रो के तीन नए रूट्स का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मेट्रो में सफर भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रीन लाइन के सियालदाह-एस्प्लेनेड खंड, ऑरेंज लाइन के हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी चौराहा)-बेलेघाटा खंड और येलो लाइन के नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर (हवाई अड्डा) खंड का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। अब सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। टीएमसी विरोधी सभी पार्टियों की नजर इसपर लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को ‘ग्रीन लाइन’ के सियालदह-एस्प्लेनेड खंड,’ऑरेंज लाइन’ के हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी क्रॉसिंग)-बेलेघाटा खंड और ‘येलो लाइन’ के नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर (हवाई अड्डा) खंड का उद्घाटन करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व-पश्चिम मेट्रो (ग्रीन लाइन) सहित बंगाल में रेलवे की 43परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं और राज्य सरकार से असहयोग के कारण देरी हुई है। उन्होंने कहा कि चिंगरीघाटा में ऑरेंज लाइन का निर्माण इसी वजह से लंबे समय से रुका हुआ है। अन्यथा, इसे साल्ट लेक सेक्टर 5 से जोड़ा जा सकता था। भट्टाचार्य ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति वांछनीय होगी। प्रधानमंत्री द्वारा 22 अगस्त को कलकत्ता मेट्रो के तीन खंडों के उद्घाटन के साथ भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो कही जाने वाली ग्रीन लाइन पूरी तरह से चालू हो जाएगी। यह हावड़ा मैदान को साल्टलेक सेक्टर 5 से जोड़ेगी, और एयरपोर्ट को मेट्रो लिंक मिलेगा। रेल मंत्री वैष्णव के निमंत्रण पर अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई जवाब सामने नहीं आया हैं। बहरहाल इन तीन मेट्रो रूट शुरू होने से कलकत्ता और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे जहां लोगों की रोज़ाना की आवाजाही आसान होगी, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव कम होगा।मेट्रो के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि इस सेवा से इस क्षेत्र के निवासियों की कोलकाता हवाई अड्डे तक पहुंचने की कठिनाई कम हो जाएगी। कोलकाता का एयरपोर्ट मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा: जिसके बाद कोलकाता का एयरपोर्ट मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा क्योंकि नोआपाड़ा और जय हिंद बिमानबंदर के बीच येलो लाइन का 6.77 किलोमीटर का हिस्सा अगले हफ्ते शुरू होने के लिए तैयार है। मेट्रो रेलवे कोलकाता ने रविवार को यह कहा। मेट्रो के इस 6.77 किलोमीटर लंबे खंड में चार स्टेशन हैं – नोआपाड़ा, दम दम छावनी, जेसोर रोड और जय हिंद विमानबंदर। ग्रीन लाइन, ऑरेंज लाइन और येलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं के एक साथ शुभारंभ से कोलकाता में शहरी संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। सीएम ममता को मिले आमंत्रण पर क्या बोली TMC? वैष्णव ने सीएम ममता को दिए गए निमंत्रण में पश्चिम बंगाल में रेल सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हालांकि, इस निमंत्रण पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। टीएमसी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा, “केंद्र सरकार के सौतेले रवैये के कारण कई मेट्रो परियोजनाएँ बजटीय आवंटन के अभाव में अटकी हुई हैं। लोकल ट्रेनें तो कभी समय पर नहीं चलतीं। कम से कम इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है क्योंकि 2026 का चुनाव नज़दीक है।”
भाजपा नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती- सुकांत मजूमदार: वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने परियोजनाओं में देरी के लिए जमीन संबंधी मुद्दों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “बंगाल में ज़मीन संबंधी मुद्दों के कारण लगभग 43 परियोजनाएं अटकी हुई हैं। जिस परियोजना का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं, वह चिंगरीघाटा के पास कई दिनों से अटकी हुई थी। पुलिस और यातायात विभाग के असहयोग के कारण, मेट्रो रेल इसे सेक्टर 5 से नहीं जोड़ पा रही है। मुख्यमंत्री को निमंत्रण स्वाभाविक है क्योंकि भाजपा नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती। वह संघीय ढांचे में विश्वास करती है जिसका टीएमसी में अभाव है इसलिए उनकी इस तरह की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।”
नए मेट्रो रूट में सियालदह से एस्प्लेनेड तक ईस्ट-वेस्ट मेट्रो (ग्रीन लाइन) का अंतिम खंड शामिल है जो इस महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। ऑरेंज लाइन हेमंत मुखोपाध्याय (रूबी क्रॉसिंग) से बेलेघाटा तक सेवाओं का विस्तार करेगी और चार नए स्टेशन जोड़ेगी। साथ ही, येलो लाइन नोआपाड़ा को जय हिंद (बिमान बंदर/हवाई अड्डा) से जोड़ेगी, जिससे चार नए स्टेशन जुड़ेंगे और हवाई अड्डे के लिए सीधा मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर एक सबवे का उद्घाटन करेंगे।




