बाराबंकी स्वाट सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी स्वाट, सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 चोरों/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 अदद मोटर साइकिल, एक अदद मोबाइल, एक अदद सीएनजी सिलेण्डर, जेवरात व 8100/- रूपये नकद बरामद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी/लूट की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 03.09.2025 को स्वाट, सर्विलांस व थाना मसौली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान प्रकाश में आए 03 अभियुक्तगण *1. अमित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी, 2. रामराज पुत्र पुत्तीलाल निवासी भरसवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी उम्र, 3. कैलाश पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम शुक्लनपुरवा थाना शुक्लई जनपद अमेठी, हाल पता दुबग्गा बाजार लखनऊ(कबाड़ी) को शहावपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 2 अदद मोटर साइकिल नं0 UP 41 AX 9720 व UP 41 AW 8881, एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद सीएनजी गैस सिलेण्डर, जेवरात (पीली व सफेद धातु) व 8100/- रूपये नकद बरामद किया गया। शेष वांछित एक अभियुक्त मो0 अफजल पुत्र मो0 इस्लाम निवासी डिडौरा, रसूलपुर मजरे सलारपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पूछताछ एवं जांच से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण पूर्व में जिला कारागार बाराबंकी में निरूद्ध थे, जहाँ अभियुक्त अमित की मुलाकात रामराज और मो0 अफजल से हुई। अभियुक्तगणों द्वारा मिलकर आस पास के क्षेत्रों में रेकी करके चोरी की घटना कारित करते है। दिनांक 09.08.2025 को *थाना मसौली* क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नयागाँव व चौधरीपुरवा स्थित घरों से एक अदद मोबाइल, कुछ जेवरात व कुछ नगदी चोरी किए थे, उक्त मोबाइल वांछित अभियुक्त मो0 अफजल के पास है, जिस संबंध में थाना मसौली पर मु0अ0सं0 336/25 धारा 305(A) बीएनएस व मु0अ0सं0 361/25 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
*थाना सफदरगंज* से दिनांक 16.08.2025 को धर्मपुर कटरा व जलालपुर स्थित घरों से मोबाइल, जेवरात व नगदी चोरी किए थे, जिस संबंध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 406/2025 धारा 305(A) बीएनएस व मु0अ0सं0 419/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*थाना मोहम्मदपुर खाला* से दिनांक 16.08.2025 को पाण्डेयपुर व मोहाटी पुलिया के पास स्थित घरों से जेवरात व नगदी चोरी किए थे, जिस संबंध में थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 447/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 409/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।
*थाना कोतवाली नगर* क्षेत्रान्तर्गत नाका सतरिख से करीब 08 माह पूर्व हीरो स्पेलण्डर मोटरसाइकिल सं0 UP 41 AW 8881, 01 माह पूर्व पल्हरी टेम्पो स्टैण्ड से अपाचे मोटर साइकिल नं0 UP 41 AV 9345 चोरी किया था, जो वांछित अभियुक्त मो0 अफजल के पास है, जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 330/25 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 622/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
*थाना रामनगर* से स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल सं0 UP41AX9720 को करीब 03 माह पूर्व कस्बा रामनगर से चोरी किया था, जिस संबंध में मु0अ0सं0 262/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
तथा बरामद एक अदद सीएनजी गैस सिलेण्डर के विषय में ज्ञात हुआ कि करीब 02 माह पूर्व *थाना कोतवाली नगर* क्षेत्रान्तर्गत पैसार से एक अदद अल्टो कार 800 कार UP 32 AM 7132 चोरी की थी, जिसे जनपद लखनऊ में कबाड़ी कैलाश को काटने के लिए बेच दिया था, तथा सीएनजी सिलेण्डर निकलवाकर वापस ले लिया था। जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 555/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
अभियुक्त अमित द्वारा जनपद उन्नाव से एक पिकअप चोरी किया था, जिससे थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत चोरी करते समय आस-पास के लोगों के देखे जाने पर पिकअप छोड़कर भाग गए थे, उक्त पिकअप थाना बदोसराय में दाखिल है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अमित वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी बरौलिया थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी
2. रामराज पुत्र पुत्तीलाल निवासी भरसवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
3. कैलाश पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम शुक्लनपुरवा थाना शुक्लई जनपद अमेठी, हाल पता दुबग्गा बाजार लखनऊ

*बरामदगी-*
1. एक अदद स्पेलेण्डर मो0 सा0 नं0 UP 41 AX 9720 (चोरी की)
2. एक अदद स्पेलेण्डर मो0सा0 नं0 UP 41 AW 8881 (चोरी की)
3. एक अदद मोबाइल फोन
4. एक अदद सीएनजी गैस सिलेण्डर (चोरी की अल्टो कार का)
5. एक अदद माला पीली धातु
6. एक अदद मंगलसूत्री पीली धातु
7. 05 अदद अंगूठी पीली धातु
8. 03 अदद नथ पीली धातु
9. 01 अदद ओम लॉकेट पीली धातु
10. 01 अदद बाली पीली धातु
11. 02 अदद मांगबेंदी पीली धातु
12. 14 जोड़ी बिछिया सफेद धातु
13. 08 जोड़ी पायल सफेद धातु
14. 01 अदद कमरपेटी सफेद धातु
15. 8100/- रूपये नकद बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button