स्वाट सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 चोरों को किया गया गिरफ्तार
स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 08 अभियुक्तों/चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 18 अदद ई-रिक्शा की बैट्री, 01 अदद ई-रिक्शा, 01 अदद ई-रिक्शा चेचिस व घटना में प्रयुक्त 02 अदद ई-रिक्शा बरामद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.10.2025 को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इमरान उर्फ भुट्टा पुत्र जाकिर अली 2. हसीब उर्फ राकी पुत्र मो0 मोबिन निवासीगण असद नगर दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3. नीरज पुत्र राजराम निवासी हजारा बाग बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 4. सहिल पुत्र अकबर अली निवासी मो0 कानून गोयान थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 5. शुभम सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी दशहरा बागा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 6. निहाल पुत्र मेराज निवासी आजाद नगर दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 7. सोहेल पुत्र शोएब निवासी भिटौली चौराहा थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ 8. आर्यन सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी गोल चौराहा कल्याणपुर थाना गोडम्बा जनपद लखनऊ को ओबरी जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 18 अदद ई-रिक्शा की बैट्री, 01 अदद ई-रिक्शा, 01 अदद ई-रिक्शा चेचिस व घटना में प्रयुक्त 02 अदद ई-रिक्शा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 926/2025 धारा 317(2)/317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है, जिनके द्वारा ई-रिक्शा से रेकी कर मास्टर चाभी लगाकर ई-रिक्शा को सूनसान जगह ले जाकर उसकी बैट्री चोरी कर लेते थे तथा चोरी करने के बाद ई-रिक्शा को वहीं छोड़कर चले जाते थे, चोरी की गयी बैट्रियों को बेच देते थे। चोरी की घटनाओं से मिले पैसों को आपस में बांट लेते है। अभियुक्तगण द्वारा अपने दिनांक 16.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कटरा बरादरी से घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 27.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्हरी चौराहा से एक ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 02.10.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत छाया चौराहा से एक ई-रिक्शा चोरी किया गया था। दिनांक 17.09.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुनीराबाद देवा रोड ई-रिक्शा चोरी किया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. इमरान उर्फ भुट्टा पुत्र जाकिर अली निवासी असद नगर दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. हसीब उर्फ राकी पुत्र मो0 मोबिन निवासी असद नगर दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. नीरज पुत्र राजराम निवासी हजारा बाग बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. सहिल पुत्र अकबर अली निवासी मो0 कानून गोयान थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5. शुभम सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
6. निहाल पुत्र मेराज निवासी आजाद नगर दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
7. सोहेल पुत्र शोएब निवासी भिटौली चौराहा थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ
8. आर्यन सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी गोल चौराहा कल्याणपुर थाना गोडम्बा जनपद लखनऊ
*बरामदगी-*
1. 18 अदद ई-रिक्शा की बैट्री
2. 01 अदद ई-रिक्शा
3. 01 अदद ई-रिक्शा चेचिस
4.घटना में प्रयुक्त 02 अदद ई-रिक्शा कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मुनीराबाद देवा रोड ई रिक्शा चोरी किया गया था




