कोलकाता और उपनगरों में फिर शुरू होगी नाइट बस सेवा, परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह का बड़ा ऐलान
कोलकाता : कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में रात के समय सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोलकाता सहित उपनगरीय क्षेत्रों में एक बार फिर से ‘नाइट बस सेवा’ (रात्रि कालीन बस सेवा) शुरू होने जा रही है। राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस सेवा को दोबारा शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।गौरतलब है कि पूर्व परिवहन मंत्री दिवंगत सुभाष चक्रवर्ती के कार्यकाल के दौरान कोलकाता में नाइट बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब रात के वक्त यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को पुनर्जीवित किया जा रहा है।प्रमुख रूटों पर चलेगी बसें:शुरुआती चरण में यह बस सेवा शहर के मुख्य केंद्रों (जैसे- हावड़ा, सियालदह, धर्मतला, एयरपोर्ट आदि) से उपनगरों के महत्वपूर्ण इलाकों के बीच चलाई जाएगी। इससे देर रात काम करने वाले कर्मचारियों, ट्रेन और फ्लाइट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।खराब सड़कों की जल्द होगी मरम्मत:नाइट बस सेवा के ऐलान के साथ ही परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने सड़कों की स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जिन रास्तों की हालत खराब है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और बहुत जल्द उन सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।



