सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का धन्धा जमकर फलता-फूलता

Oplus_16908288

भारत पोस्ट न्यूज़ दिल्ली। आजादी के बाद देशभर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का धन्धा जमकर फलता-फूलता रहा है। बड़े-बड़े भूमाफिया, बड़े-बड़े बिल्डिंग बिल्डर, बड़े-बड़े पूंजीपति अच्छी-खासी पूंजी लगाकर करोड़ों का कारोबार करते हैं। इस अवैध कारोबार में बड़े-बड़े नेताओं और अधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता है। विगत दिनों दिल्ली में अवैध कब्जा खाली कराने की मुहिम प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। लेकिन साथ-साथ गरीब लोगों की वैसी झुग्गियां जो 50 साल से बनी थीं, तोड़ दिया गया है जिससे छतविहीन गरीब दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बड़े-बड़े पूंजीपतियों का तो कुछ नहीं बिगड़ता, गरीबों के सामने रोजी-रोटी का सवाल पैदा हो गया है। आशियाना टूट जाने के बाद खानाबदोश जिन्दगी कैसी होती है, यह इन गरीब झुग्गी वालों को देखकर लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button