ब्लड के लिए रोगी का परिवार परेशान ना हो अरविंद चंदेला
नई दिल्ली भाoपोo संवाददाता, स्वास्तिक जन सेवा संगठन द्वारा तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग व डॉक्टर, व लोगों के सहयोग से विकासपुरी एम ब्लॉक अग्रसेन भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी व डॉक्टर तथा लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन दीप प्रज्वलित कर किया गया l जात-पात उच्च नीच के भेदभाव को दरकिनार करते हुए दसवां रक्तदान सिविर मानवता की सेवा संगठन से जुड़कर सेवा भाव से कर रहे तमाम लोगों का धन्यवाद प्रधान अरविंद चंदेला ने किया l इस प्रोग्राम में सैकड़ो लोगों की संख्या में लोगों ने आकर अपना ब्लड दिया, ब्लड देने वालों का स्वागत फूलों द्वारा तथा बैग देखकर स्वास्तिक जन सेवा संगठन द्वारा किया गया l इस कैंप में विधायक, निगम पार्षद, व सभी दल के नेताओं पुलिसकर्मियों के उच्च स्तरीय पदाधिकारी के अलावा दिल्ली के हर कोने-कोने से लोगों ने आकर रक्तदान किया l आपको बता दें कि, स्वास्तिक जन सेवा संगठन की सेवादार 24 घंटे जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा देने के लिए तात्पर्य रहते हैं l प्रोग्राम में हर पार्टी के नेताओं ने आकर अध्यक्ष अरविंद चंदेला का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करते हुए परमपिता परमेश्वर से दुआ मांगी की समाज के कार्यों में ऐसे ही आगे बढ़ते रहे lलोगों ने इस कार्य की सराहना भिकी l लोगों ने आए हुए सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया l अंत में आए हुए सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद स्वास्तिक जन सेवा संगठन के अध्यक्ष अरविंद चंदेला ने कहा कि मेरी सोच है ब्लड के लिए रोगी का परिवार परेशानियों को देखते हुए कैंप को लगाने का मुख्य मकसद है अंत में आए हुए सभी भाइयों, बहनों , डॉक्टर व सभी सहयोगियों का बहुत-बहुत धन्यवाद अरविंद चंदेला ने किया l

