जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया – उजानु संघ दार्जिलिंग मोड और नवयुवक संघ ने
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दार्जिलिंग मोड स्थित उजानू संघ और रामघाट पर नवयुवक संघ की ओर से जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर टीएमसी नेता आलोक चक्रवर्ती, उपमेयर रंजन सरकार उर्फ राणा और मयूर स्कूल और भाभी मां आटा के निदेशक विमल डालमिया, पंडित ध्रुव उपाध्याय, संजय साह समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। इस पूजन सामग्री वितरण का कार्यक्रम क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा था।
इस दौरान छठ व्रतियों के बीच सैकड़ों सूप, नारियल, डाब निंबू, सेब, अगरबत्ती, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। भाभी मां आटा और मयूर स्कूल के निदेशक विमल डालमिया ने कहा कि इस प्रकार की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।यही कारण है कि भाभी मां आटा विशेष प्रकार से तैयार कर निःशुल्क व्रतियों को आटा पैकेट दिया गया।जैसे-जैसे इसकी मान्यता बढ़ रही है वैसे वैसे यह लगातार विस्तार पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया है। यह पर्व हमें स्वच्छता के साथ आपसी सद्भाव को सिखाता है. क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के दौरान विभिन्न छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कार्य हमें मानव सेवा के प्रति सजग बनाता है। छठ के दौरान जो श्रद्धा भगवान की आराधना में होता है, वहीं सुख व श्रद्धा का अनुभव मानव सेवा के साथ मिलता है।टीएमसी नेताओं ने कहा कि जब से सत्ता में सरकार टीएमसी यानि मां माटी मानुष के पास आई है जब से लागतार छठ पूजा को लेकर सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित की है। इतना ही नहीं नगर निगम यहां के सभी घाटों को सुन्दर और स्वच्छ बनाने का काम कर रही है। आने वाले दिनों में लगातार बढ़ते प्रभाव का ही असर है कि भारत में पटना के बाद सिलीगुड़ी का दूसरा स्थान है।



