खराब मौसम की वजह से नहीं लैंड कर पाया हेलीकॉप्टर:- फोन के जरिए रैली को संबोधित किए : प्रधानमंत्री
- वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है' बोलें मोदी
अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता / सिलीगुड़ी:
उन्होंने कहा कि नादिया वो भूमि है, जहां करुणा और भक्ति के स्वरूप चैतन्य प्रभु प्रकट हुए।
पश्चिम बंगाल की यह भूमि बंकिम बाबू की भूमि है। ऋषि बंकिम ने वंदेमातरम के जरिए नई चेतना प्रकट की।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की लक्ष्य की प्राप्ति में केंद्र सरकार हर देशवासी के साथ कंधा में कंधा मिलाकर चल रही है।सरकार ऐसी नीति बना रही है कि हर भाई-बहनों का सामर्थ्य बढ़े। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को दो बड़े हाई-वे प्रोजेक्ट मिले हैं। इससे इस क्षेत्र की कोलकाता और सिलीगुड़ी की कनेक्टिविटी बेहतर होने वाली है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाएं राज्य सरकार की वजह से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी बीजेपी का विरोध करना चाहती है तो करे, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए विकास को रोके जाने की बात समझ से बाहर है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को एक मौका दें, डबल इंजन सरकार बनने दें और भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बंगाल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि वंदे मातरम् ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष का मंत्र था। पीएम मोदी ने कहा, “‘वंदे मातरम् को राष्ट्र निर्माण का मंत्र बनाना है। “खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर लैंड न होने पर पीएम मोदी ने मोबाइल से बंगाल रैली को संबोधित किया। उन्होंने ममता सरकार पर ‘महाजंगल राज’ और घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाते हुए टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बंगाल में विकास के लिए बीजेपी की ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर शनिवार को कुहासे की वजह से नादिया के ताहेरपुर में नहीं उतर पाया. उसके बाद पीएम मोदी ने फोन से सभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में टीएमसी और ममता बनर्जी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य की जनता से बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार बीजेपी का मौका दें। उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीने बिहार ने विकास के लिए एनडीए सरकार को प्रचंड विजय दिलाया है। गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है।बिहार में बंगाल में भाजपा का विजय का रास्ता बना दिया है।बिहार ने जंगलराज को एक स्वर से नाकार दिया है। 20 साल बाद भाजपा-एनडीए को पहले से ही अधिक सीटें दी है। पश्चिम बंगाल में महाजंगल राज चल रहा है. उससे हमें मुक्ति चाहिए। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा कह रहा है, पश्चिम बंगाल का हर गांव, शहर, हर गली और मोहल्ला कर रहा है. बाचते चाई, बीजेपी ताई…
राज्य के प्रबुद्ध जनता से अपील कर रहा हूं कि यहां बीजेपी की डबल इंजन की सरकार बनाकर देखें। उन्होंने कहा कि गो बैक के नारे लगाने वाले घुसपैठिए के लिए चुप हो जाते हैं। वे गो बैक मोदी के नारे लगाते हैं। यही टीएमसी का असली चेहरा है।टीएमसी घुसपैठिए का बचाने के लिए बंगाल में SIR का विरोध कर रही है।खराब मौसम की वजह से नहीं लैंड कर पाया हेलीकॉप्टर: उन्होंने कहा कि मैं सर्वप्रथम क्षमा प्रार्थी हूं कि खराब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। कुहासे की वजह से कुछ भाजपा कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। जो घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की वह कामना करते हैं। हम उनके साथ हैं।




