मोकामा की धरती के महान और नेता और पूर्व विधायक आदरणीय दुलारचंद यादव जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
राजीव कुमार झा
बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अनंत कुमार सिंह, वीणा देवी (सूरजभान सिंह ):और जन सुराज नेता प्रियदर्शी पीयूषजी की राजनीति और इसकी खींचतान में अंततः दुलारचंद यादव जी की जान चली गई। बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य होने के अलावा दुलारचंद यादव जी अपनी कुश्ती के जमाने में प्रदेश के नामी गिरामी पहलवान भी रहे थे। उनका लालू प्रसाद से बाद में विरोध हो गया था। इस विधानसभा चुनाव में उनके भतीजे प्रियदर्शी पीयूष जी भी उम्मीदवार हैं। अनंत सिंह जी ने इस बारे में मीडिया में कुछ तथ्यों को रखा है। उनको अभिवादन। अंततः पुलिस जांच से सच और झूठ का पर्दाफाश होगा और उम्मीद है कि बिहार पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करके जनता की इच्छाओं का सम्मान करेगी । वह सदैव निर्भीक और स्पष्ट बने रहे। राजनीति में अपराध के समावेश के साथ हिंसा की संभावना बढ़ जाती है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है मोकामा टाल क्षेत्र में आज की हिंसा और आदरणीय दुलारचंद यादव जी का आपसी संघर्ष में आकस्मिक देहांत। मोकामा में शांति स्थापना में सरकार और प्रशासन के साथ सारे लोगों से सहयोग अपेक्षित है।
मौजूदा चुनाव में समाज के सभी तबकों के लोग उम्मीदवार बनकर भाग ले रहे हैं और इसी क्रम में मोकामा में दबंगों की आपसी चुनावी मुठभेड़ बिहार की विधानसभाई राजनीति का सबसे दिलचस्प अध्याय है।
प्रियदर्शी जी भी दुलारचंद यादव जी के भतीजे होने के नाते वहां किसी से कम नहीं माने जाते हैं। दुलारचंद यादव जी मोकामा के पुराने लालू प्रसाद के शासन के शुरुआती दिनों के दबंग और वर्चस्वशाली व्यक्तित्वों में माने जाते थे और चाचा होने के कारण स्वाभाविक रूप से प्रियदर्शी पीयूष जी का इस चुनाव में वह समर्थन कर रहे थे। आज इसमें उनकी जान चली गई। वह सरल और सहज स्वभाव के जननेता थे और मोकामा की जनता उनको सदैव याद करेगी।




