विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की काव्य गोष्ठी संपन्न

 

जबलपुर – संस्कारधानी जबलपुर की संस्था विश्व – ज्योति साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने वीरेंद्र सोनी ‘ निर्झर’ बुरहानपुर के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित की। आयोजन के मुख्य अतिथि वीरेंद्र सोनी निर्झर व विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र तिजोरीवाले ‘ आजाद’ , रहे। मंगल भाव एम. एल. बहोरिया ‘ अनीस’ व विजय बागरी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि संगम त्रिपाठी ने की।
संस्था के संस्थापक विजय विश्वकर्मा व संयोजक रघुबीर सिंह अंबर व पं. निरंजन द्विवेदी वत्स जी ने इस आयोजन को प्रणाम काव्य संध्या को समर्पित किया। आयोजन के अतिथियों व पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। सरस्वती वन्दना श्रीमती शशि परिहार ने किया।
वीरेंद्र स्वर्णकार निर्झर बुरहानपुर , धर्मेंद्र आजाद तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर , कवि संगम त्रिपाठी, कवि जयप्रकाश श्रीवास्तव , विजय बागरी , रघुवीर अम्बर , एम एल बहोरिया , पं. निरंजन द्विवेदी “वत्स” , मनोज शुक्ल “मनोज, सुभाष मणि बैरागी , श्री प्रकाश ठाकुर, मानसिंह ठाकुर दीपक, सुशील कुमार जैन , श्रीमती शशि परिहार, श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, पी. एन श्रीवास्तव, सुनील तोमर, विजय विश्वकर्मा ने काव्य पाठ किया व गोष्ठी को यादगार बनाया।
कवि गोष्ठी का संचालन सुनील तोमर ने किया व आभार विजय विश्वकर्मा ने अभिव्यक्त किया। उपस्थित जनों ने काव्य रस का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button