मनाई गई गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां बुधवार को देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती भी बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टिकोण से पौराणिक तथा ऐतिहासिक बिठूर सहित महानगर के विभिन्न घाटों पर कई जिलों के श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वे यहां भोर पहर से गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में उमड़ पड़े। इस दौरान जल पुलिस सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे।
आज बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां बिठूर में भोर पहर से हजारों श्रद्धालुओ ने ब्रह्मावर्त घाट, पत्थर घाट सीता घाट, महिला घाट लक्ष्मण घाट पर गंगा स्नान किया। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर ब्रम्हेश्वर महादेव, ब्रम्हा खूंटी, महाकालेश्वर मन्दिर के दर्शन आरती कर सुख समृद्धि मांगी और दीपदान भी किया।
इसी के साथ बिठूर में कानपुर नगर देहात, औरैया, इटावा, हमीरपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर आदि आसपास के कई जिलों के लोग इस पावन आस्था के पर्व पर गंगा स्नान करने पहुंचे।
इस दिन स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चंद्रोदय पर शिवा, शंभू, संतति, प्रीति, अनसूइया, और क्षमां छह कृतिकाओं का भी पूजन किया।
आज सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर भीड़ के चलते चुंगी चौराहे, और शनि देव चौराहे से ही वाहन प्रतिबंधित रहा। ताकि आने जाने में जाम की स्थिति न हो। साथ ही जल गहरे होने के कारण घाटों पर बैरीकेडिंग लगाई गई थी।
इस दौरान सभी घाटों पर जल पुलिस की व्यवस्था के साथ ही सभी दृष्टिकोण से सुरक्षा के भी भारी इंतजाम रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की भी बिठूर सहित सभी घाटों पर नजर रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button