बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने सीए. संजय कुमार झा की 16 पुस्तकों का किया लोकार्पण

 

_रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार_ बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को विधान सभा सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रख्यात लेखक एवं चिंतक सीए. संजय कुमार झा द्वारा लिखित कुल 16 पुस्तकों का विधिवत लोकार्पण किया। यह आयोजन बौद्धिक विमर्श, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं समकालीन विषयों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बना।

लोकार्पित पुस्तकों में युवा चेतना, भारतीय अर्थव्यवस्था, न्याय प्रणाली, कृषि, शिक्षा नीति, लोकतंत्र, आत्मनिर्भर भारत, वैदिक चिंतन एवं शासन व्यवस्था जैसे विविध और महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है। प्रमुख पुस्तकों में “आज का युवा (जेन–G) कैसा हो?”, “वेद–वेदांत और चाणक्य नीति आधारित भारत का आर्थिक एवं शासन मॉडल”, “धर्म से न्याय तकः भारतीय न्याय परंपरा और आधुनिक न्याय संहिता का पुनरावलोकन”, “बिहार विजन 2030: दो ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर” सहित अन्य शोधपरक कृतियाँ शामिल हैं।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ये सभी पुस्तकें वर्तमान समय की सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक आवश्यकताओं को गहराई से संबोधित करती हैं। लेखक की रचनाओं में वैदिक–वैदान्तिक चिंतन, आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक विवेक, नीति निर्माण की समझ तथा विभिन्न पीढ़ियों की मानसिकता का विश्लेषण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें न केवल शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए, बल्कि नीति–निर्माताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। माननीय अध्यक्ष ने लेखक सीए. संजय कुमार झा को इस महत्वपूर्ण बौद्धिक योगदान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button