थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी ,बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.06.2025 को थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आदित्य रावत पुत्र शेष कुमार निवासी मलूकपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को डमौल क्रासिंग, भट्ठापुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल, एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 190/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथी मुकेश रावत के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में रात्रि के समय रेकी कर सड़क किनारे लगे जनरेटर, डीजल इंजन, ट्रैक्टर व आटो के पार्टस एवं बैटरी को बरामद उपकरण से खोलकर/काटकर चोरी की घटना कारित करता है एवं चोरी किए गए सामान को बेचकर अपना जीवन यापन करता है। अभियुक्त द्वारा बरामद मोटर साइकिल यूपी 32 बीटी 6512 को जनपद लखनऊ से चोरी करना स्वीकार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
आदित्य रावत पुत्र शेष कुमार निवासी मलूकपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
*बरामदगी*
1. चोरी की 02 अदद मोटर साइकिल (यूपी 41 बीसी 0524 व यूपी 32 बीटी 6512)
2. एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. चोरी करने के उपकरण-16 अदद हथौड़ा, प्लास कटर, रिंच, पाना आदित्य रावत पुत्र शेष कुमार निवासी मलूकपुर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी


