मिथिला राज्य की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन
नयी दिल्ली,20 दिसंबर 2025 (एजेंसी)।पृथक मिथिला राज्य की मांग को लेकर मिथिला वासियों ने कल यहां जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय मिथिला राज्य निर्माण संघर्ष समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक प्रो.अमरेंद्र झा की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम में कई लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रवक्ता ई. शिशिर झा के अनुसार बाद में इस आशय का एक ज्ञापन भी दिया गया। एल.एल.

