बांग्लादेश को सबक सिखाने के लिए एक और 71 जरूरी’: नंदीग्राम में गरजे सुवेंदु अधिकारी

 

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता,नंदीग्राम / कोलकाता :
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नंदीग्राम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और ‘तुलसी पूजन दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बांग्लादेश के हालातों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “वहां (बांग्लादेश) कोई सरकार नहीं है। कुछ बंदर, नीच और उन्मादी लोगों के हाथ में सत्ता है, जिनकी तुलना अगर जानवरों से की जाए तो यह जानवरों का अपमान होगा।” उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को सबक सिखाने के लिए ‘एक और 1971’ (युद्ध) की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि “ऑपरेशन सिंदूर की तरह इधर से कुछ ड्रोन भेजकर बाकी का काम हम करेंगे।”

राज्य की राजनीति पर बोलते हुए सुवेंदु ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल महीने में सुशासन आएगा। उन्होंने साल 2011 के सत्ता परिवर्तन पर कटाक्ष करते हुए कहा, “11 साल पहले बहुत मेहनत के बाद परिवर्तन लाया गया था, लेकिन वह वास्तविक परिवर्तन नहीं था। उस परिवर्तन से केवल सूफियान और शहाबुद्दीन जैसे नेताओं के बड़े-बड़े घर बने, जबकि गरीब इंसान गरीब ही रह गया।”

आरजी कर मामले के आंदोलनकारी डॉक्टर अनिकेत महतो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद नियुक्ति न मिलने पर सुवेंदु ने कहा, “यह सरकार अब अदालतों को भी नहीं मानती।” उन्होंने नंदीग्राम चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ की जनता पहले ही समझ गई थी कि ‘उस महिला’ (ममता बनर्जी) के हाथ में सत्ता रही तो क्या होगा, इसलिए उन्होंने एक साधारण इंसान को जिताया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ तुलसी पूजन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button