बेगूसराय बाढ़ और अकाल क्षेत्र हो घोषित: संयोजक मोहित यादव

इंडिया गठबंधन ने 10 सूत्री मांग पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को जिला अधिकारी को 10 सूत्री मांग पत्र सौपा। गंगा की बाढ़ में जिले के बछवारा, बलिया, शाम्हो, साहेबपुर कमाल, मटिहानी, तेघरा, बरौनी प्रखंड के दियारा का विशाल भू-भाग पूर्णतः डूब चुका है। कृषि क्षेत्र शत-प्रतिशत बर्बाद हो चुका है। इस क्षेत्र में बसने वाली सभी आबादी पूर्णतः अस्त-व्यस्त है। खाने-पीने का संकट गंभीर हो गया है। लाखों की संख्या में मवेशी तथा लोग जहां-तहां शरण लिए है। सरकार की ओर से पर्याप्त नाव उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कुछ स्थलों पर किचन की व्यवस्था की गई है। जहां राहत शिविर में रहने वाले लोगों को भोजन व्यवस्था शुरू किया गया है। परंतु सुविधाओं का घोर कमी है। इंडिया इंडिया गठबंधन के नेताओं के द्वारा बेगूसराय जिला को बाढ़ और अकाल क्षेत्र घोषित करने, नाव को पर्याप्त व्यवस्था कर ग्रामीण इलाके में कम से कम एक नाव की व्यवस्था करने, बांध के विभिन्न स्थलों पर रह रहे मवेशियों के लिए पशुचारा, शिविर में रहने वाले नागरिकों के लिए किचन का व्यवस्था करने, पानी में घिरे व्यक्तियों को रेडीमेड फूड पैकेट देने, प्रत्येक कैंप के पास मेडिकल कैंप तथा मवेशी चिकित्सा केंद्र लगाने, बाढ़ क्षेत्र में महीनों काम नहीं मिलने के कारण जीआर का प्रबंध करने, सर्वदलीय निगरानी समिति पंचायत प्रतिनिधि के साथ मिलाकर बनाने, मतदाता सूची संशोधन की अवधि विस्तार करने, बाढ़ में डूब कर मरने वाले परिवार को आपदा राहत कोष से शीघ्र अनुदान देने की मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक मोहित यादव, सीपीआई के जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश राय, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन, सीपीआईएमएल जिला मंत्री दिवाकर कुमार, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी, कांग्रेस के सुबोध कुमार, माले के चंद्रदेव वर्मा, राजद के महावीर यादव, सुमन पासवान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button