दिल्ली में गरमाई सियासत: बंग भवन के बाहर ममता बनर्जी का हाई-वोल्टेज ड्रामा,
दिल्ली पुलिस को दी कड़ी चेतावनी
हरप्रीत सिंह भट्टी, नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की राजनीति में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह छाई रहीं। सोमवार सुबह से ही हेली रोड स्थित बंग भवन के बाहर दिल्ली पुलिस की भारी सक्रियता और बंगाल से आए ‘एसआईआर (SIR) पीड़ितों’ के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।गृह मंत्री को दी सीधी चुनौती:अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीड़ितों के साथ हुए बर्ताव से नाराज ममता बनर्जी खुद सड़कों पर उतर आईं। बंग भवन के सामने खड़े होकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। इसके बाद वह हेली रोड स्थित पुराने बंग भवन भी पहुंचीं, जहाँ उन्होंने विरोध प्रदर्शन जारी रखा।”दलाली मत कीजिए” — पुलिस पर बरसीं ममता:दिल्ली पुलिस के रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “दलाली मत कीजिए। दिल्ली पुलिस का आचरण देखिए!” हालांकि, अपने कड़े रुख के बीच उन्होंने एक संतुलित बयान भी दिया।
उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। यह उनकी गलती नहीं है (वे ऊपर के आदेश का पालन कर रहे हैं)। हमारे अपने ही कुछ लोग यहाँ आए हैं।”क्या था मामला?दरअसल, बंगाल से आए कुछ लोग बंग भवन के बाहर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने रोकने की कोशिश की। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल के लोगों का अपमान बताते हुए राजधानी की सड़कों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस घटनाक्रम ने दिल्ली और बंगाल के बीच चल रहे राजनीतिक टकराव को एक बार फिर चरम पर पहुँचा दिया है।
