धनेश राज से ट्यूनिंग मिलती है – मलिक नौशाद अहमद

 

राजू बोहरा / विशेष संवाददाता

टी-सीरीज़ आज देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक मानी जाती है। यह एक ऐसी म्यूजिक कम्पनी है जो हर विशेष मौके पर अपने संगीत प्रेमियों के लिए हर तरह के खास सॉन्ग लेकर आती है। इस बार रमजान के मौके पर फिल्म एवं टीवी अभिनेता मलिक नौशाद अहमद के दो चर्चित हिंदी वीडियो सॉन्ग रेहमतो की बारिश और ”माह-ए-रमज़ान है” रिलीज किये है जिन्हे गाया और सगीत से सजाया है चर्चित संगीतकार और गायक धनेश राज ने। जिन्हे शानदार अभिनय और निर्देशन से सजाया है अभिनेता मलिक नौशाद अहमद ने और इनके गीतकार भी अभिनेता मलिक नौशाद अहमद ही है। “बिग ग्लैमरस स्क्रीन” के बैनर निर्मित किये गए यह दोनों सॉन्ग टी-सीरीज़ इस्लामिक म्यूजिक चैनल पर चर्चित हो रहे है। दोनों सांग्स के गीतों की काफी सराहना भी हो रही है और थोड़े ही समय में इन्हे लाखो लोगो ने देख लिया है। अभिनेता,गीतकार,निर्माता-निर्देशक मलिक नौशाद अहमद का कहना है की मैं सच में “रहमतो की बारिश” महसूस कर रहा हूँ। मैं रमज़ान जैसे पाक़ महीने के लिए जो कुछ लाइने बतौर गीतकार इन गीतों में लिख पाया हूँ इसके लिए में हमेशा अपने रब का शुक्र गुज़ार रहूँगा, मुझ जैसे नाचीज को समझ दी है जो मैं लिख पाया। टी-सीरीज़ ही से कुछ समय पूर्व भी इनके दो हिंदी लव सॉन्ग्स आ चुके है और जल्द ही कुछ अलग मूड के गाने आनेवाले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button