पश्चिम बंगाल का पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट आधी रात को आखिरकार जारी
मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) की वेबसाइटों पर अपलोड
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: इंतजार के बाद, भारत निर्वाचन आयोग (ECI)ने सोमवार रात करीब 11:55 बजे पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट आखिरकार जारी कर दी है। यह महत्वपूर्ण लिस्ट उन वोटर्स के नामों की है जो पहले ‘निर्णय प्रक्रिया’ के अंतर्गत थे। राज्य भर में बढ़ाई गई सुरक्षा
तकनीकी समस्याओं की शिकायतों और सप्लीमेंटी लिस्ट के जारी होने को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। मतों की गिनती 4 मई को होनी निर्धारित है। ये लिस्ट चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) की वेबसाइटों पर अपलोड की गई है। जिसमें विधानसभा-वार adjudicated मामलों का विस्तृत जानकारी है।
60 लाख वोटरों के नाम विचाराधीन श्रेणी में थे:
बता दें 28 फरवरी को ECI ने अंतिम वोटर लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ की श्रेणी में रखा था और लिस्ट में इन वोटर्स का नाम रखा जाय या नहीं। इसकी गहन समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।
29 लाख वोटरों पर आया फैसला:
जिसके संबंध में बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी थी कि दोपहर तक 60 लाख न्यायिक समीक्षा के मामलों में से 29 लाख वोटरों के मामलों का adjudication पूरा कर लिया गया था और अधिकारियों ने अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला सुना दिया है।
इस लिस्ट को डाउनलोड करने संबंधी समस्या नजर आई। कुल कितने नाम जोड़े गए या हटाए गए हैं पोर्टल पर अभी तक यह स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही कई यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट पर तकनीकी खराबी के कारण वे अपने बूथ की सूची डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।



