प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कुमार व उनके पुत्र रजत कुमार पटना में हुए सम्मानित

बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री व अन्य शिक्षाविदों ने दोनों को किया सम्मानित

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पलवल में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र डॉ राजेंद्र कुमार व उनके पुत्र रजत कुमार कंप्यूटर साइंस इंजीनियर पंचकूला हरियाणा को बिहार राज्य की राजधानी पटना में सम्मानित किया गया। बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, डॉ के सी सिन्हा, पूर्व उप कुलपति पटना विश्वविद्यालय, शीला साहू महापौर पटना, शिक्षाविद गुरु रहमान, डॉ वाणी भूषण, प्राचार्य पटना विधि कॉलेज, शिक्षाविद सुनील कुमार द्वारा डॉ राजेंद्र कुमार व उनके पुत्र इंजीनियर रजत कुमार को राष्ट्रीय बेस्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना एवं अनुभव आधारित शिक्षा डिजिटल शिक्षा नवाचारी शिक्षा सृजनात्मक शिक्षा के लिए विभिन्न नवाचारों हेतु उत्कृष्ट शिक्षण तकनीक के लिए दिया गया।
कार्यक्रम में भारत के लगभग 22 राज्यों से उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षक के क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां को मापदंड मानकर चयनित किया गया था। डॉ राजेंद्र कुमार व इंजीनियर रजत कुमार हरियाणा हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर राजस्थान दिल्ली अर्थात उत्तरी भारत से एकमात्र दो ऐसे शिक्षक हंै जिनको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी डॉ राजेंद्र कुमार को दिल्ली के एक भव्य कार्यक्रम में गवर्नमेंट आफ दिल्ली के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डाक्टर तनु जैन व डॉक्टर वात्सल्य कुमार व उत्तर प्रदेश के डीजीपी डॉ यादव सूक्ष्म उद्योग के डायरेक्टर कॉमनवेल्थ गेम्स की विजेता गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मलिक वहां पर उपस्थित एमपी और एमएलए की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में हॉनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड से अलंकृत किया जा चुका है।
इससे पूर्व डॉ राजेंद्र कुमार को कांस्टीट्यूशनल क्लब दिल्ली में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के अध्यक्ष डॉ केजी बालाकृष्णन के द्वारा भी उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया जा चुका हैं।
अभी हाल ही में एक राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डॉक्टर राजरूप फुलिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार पूर्व वाइस चांसलर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार व सीडीएलयू सिरसा व उनके भाई रणजीत सिंह फुलिया, जगदीश प्राचार्य संगोहा करनाल डॉ अनिल कुमार डायरेक्टर अपरिकों कोचिंग संस्थान, डॉ रमेश दलाल पूर्व रजिस्ट्रार सीबीएलयू सिरसा, डॉक्टर वकील चंद और डॉक्टर प्रमिला कुमारी असिस्टेंट प्रोफेसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने श्री गोरक्ष धाम पेहवा रोड कुरूक्षेत्र में संविधान क्यों और कैसे विषय पर एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें एक जज की बेहतरीन भूमिका के निर्वहन के रूप में डॉ राजेंद्र कुमार को प्रशंसा पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री कमलेश डंडा के द्वारा कलायत में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी मोमेंट देकर डॉराजेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया पटना बिहार में इस शिक्षक सम्मान के आयोजन में डॉ सुरेश कुमार डॉ अंशु कुमारी डॉ अंजलि ने इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए बेहतरीन भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button