कानपुर में मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, माल बरामद

 

सुनील बाजपेई
कानपुर।पुलिस की सक्रियता के बाद भी जिले में लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके खिलाफ पुलिस भी लगातार बदमाशों पर अपना शिकंजा कसने की कोशिश में जुटी है ,जिसके फल स्वरुप ही उसने मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनमें से गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इनके फरार साथियों की भी तलाश कर रही है। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है
घटना के बारे में प्राप्त विवरण के अनुसार महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव से बीते शनिवार को मंगलसूत्र लूट लिया गया था। इसके कुछ ही समय बाद आरोपितों ने एक अन्य युवती से भी पर्स लूट लिया था।
इसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश लगातार कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। जिस पर पुलिस ने सनिगवां स्थित अलकनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान एहतेशाम और रियान के रूप में हुई है। उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इसके साथियों की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button