सिलीगुड़ी में भगवान महावीर की पावन पालकी, ध्वजारोहण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई

मेयर गौतम देव ने की शोभायात्रा की अगुआई, विधायक शंकर घोष ने की पूजा अर्चना

 

 

अजित प्रसाद /सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के तत्वाधान में अहिंसा, करुणा एवं सत्य के प्रतीक भगवान महावीर स्वामी के 2625 वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में सोमवार की सुबह अभिषेक व शांतिधारा, भगवान की पावन पालकी, ध्वजारोहण के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुआई शहर के मेयर गौतम देव धर्मध्वजा के साथ कर रहे थे। इस शोभायात्रा में विधायक शंकर घोष ने इसमें शामिल होकर पूजा अर्चना की। उनके साथ श्रावक शिविका पूर्ण गणवेश में चल रहे थे।

महावीर के दिव्य संदेश जिओ और जीने दो के नारे लगाए जा रहे थे। सच और अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाती हैं। यहां पर महावीर जी के 10 अनमोल विचारों के बारे में बताया गया है , जिन्हें अपनाने से जीवन सुंदर और खुशहाल बनाया जा सकता है।महावीर जी के 10 अनमोल वचन: अहिंसा का पालन करना ही जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य है। सभी जीवित प्राणियों का आदर करना ही असली अहिंसा है। हर जीव आजाद है और अपनी जिंदगी के लिए किसी पर निर्भर नहीं है। खुद को न पहचान पाना ही सबसे बड़ी गलती है। यह समझ हमें खुद के भीतर झांकने से ही मिलती है।दुश्मन बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर के बुरे विचार जैसे गुस्सा, लालच और घमंड हैं। बाहर की लड़ाइयां जीतने से कहीं ज्यादा जरूरी है अपने मन को जीतना। ईश्वर कोई बाहरी चीज नहीं है। अपनी मेहनत और अच्छे कामों से कोई भी इंसान महान बन सकता है। हम अकेले ही दुनिया में आते हैं और अकेले ही जाते हैं। यहां कोई हमेशा के लिए साथ नहीं रहता।
हम अंदर से ही पूरे और खुश हैं। असली खुशी बाहर की चीजों में नहीं, खुद के अंदर है। गुस्सा और गुस्सा बढ़ाता है, जबकि प्यार और माफी से प्यार ही बढ़ता है। खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। किसी को चोट न पहुंचाएं, क्योंकि जान सबको प्यारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button