सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

 

सुबीर सेन,वरिष्ठ पत्रकार

नई दिल्ली,22 अप्रैल 2026 (एजेंसी)।सुप्रसिद्ध समाज सेविका एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.समरेंद्र पाठक की माता श्रीमती शांति पाठक (मोती देवी)का आज सुबह निधन हो गया।वह 85 वर्ष की थीं।उनके निधन पर देशभर से शोक संदेश मिल रहे है

श्रीमती पाठक ने सुबह 7 बजे एनसीआर के वसुंधरा में यूएनआई अपार्टमेंट स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।वह वर्षों से अपने पुत्र के साथ रह रहीं थीं।पति जाने माने साहित्यकार उदय कांत पाठक “मुन्न बाबू”का वर्ष 2020 निधन हो गया था।

श्रीमती पाठक के परिवार में तीन पुत्रों अमरेंद्र कांत पाठक, डॉ.समरेंद्र पाठक एवं अरविंद पाठक के अलावा एक पुत्री नीलम झा है।इसके अलावा नाती मुकेश कुमार एवं पोता नवेश कुमार है।पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button