दिल्ली में जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर फ्री दस्तार कैम्प का आयोजन।

नई दिल्ली – फतेह पार्क सुभाष नगर में सांझ दस्तार कैम्प मन्ना सिंह सिद्धू एवं उनकी टीम द्वारा लगाया गया सरदार जस्सासिंह रामगढ़िया जी के जन्म दिवस पर सुभाष नगर मोड़ पर आयोजित कीर्तन दरबार के अवसर पर यह कैम्प आयोजित किया गया इस फ्री दस्तार कैम्प लगाने का लक्ष्य नौजवान सिक्ख बच्चों को सिक्खी सिद्धांतो से जोड़ना है इस प्रयास से बच्चों में पगड़ी बांधने का रुझान होगा और सिक्ख बच्चे पतित पूणे से दूर होगे। इस कैम्प में मुख्य सीनियर दस्तार कोच मनदीप सिंह ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि ऐसे फ्री दस्तार सिखलाई कैंम्प हर पिंड और शहरो मे लगने चहिए ताकि धर्म और विरसे का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके और आज की नौजवान सिक्ख पीढ़ी नशे और पतित पूने से दूर रहें और सिक्खी सिद्धांतो के साथ जुड़ी रहे उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग रखी की इस प्रकार के दस्तार कैम्प सरकार भी अपने स्तर पर प्रयास कर के लगवायें ,इस अवसर पर जगजीत सिंह , करण सिंह वरैच ने भी बताया कि सांझ दस्तार कैम्प में दस्तारों का लंगर निशुल्क लगाया जाता है । इस अवसर पर जगजीत सिंह , करण सिंह वरैच के साथ स्पेशल सीनियर दस्तार कोच मंदीप सिंह पातडा़ जिला पटियाला, , गुरलीन सिंह दिल्ली, तरनदीप सिंह दिल्ली , दलजीत सिंह सुनाम ने इस अवसर पर अपनी सेवा निभाई इस अवसर पर निःशुल्क दस्तार वितरण कर दस्तार का लंगर भी लगाया गया और निःशुल्क दस्तारे लोगों को बांटी गई।इस कार्यक्रम का आयोजन रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली एवं गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी एक ब्लाक सुभाष नगर द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button