पश्चिम बंगाल सरकार के स्कैनर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की संपत्ति: भेजा गया डिमोलिशन नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
भारत पोस्ट न्यूज़ कोलकाता: राज्य में हुए ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर के बाद अब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ कंपनी सहित अभिषेक बनर्जी के पिता अमित बनर्जी और मां लता बनर्जी के नाम पर दर्ज कुल 17 ठिकानों पर डिमोलिशन (ध्वस्तीकरण) का नोटिस थमा दिया है।केएमसी (KMC) अधिनियम की धारा 400(1) के तहत ये नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि स्वीकृत योजना (एप्रूव्ड प्लान) से बाहर जाकर किसी भी तरह का अतिरिक्त या अवैध निर्माण किया गया है, तो उसे अगले 7 दिनों के भीतर अपने खर्च पर हटा लिया जाए या फिर इसका संतोषजनक कारण (शो-कॉज) बताया जाए। यदि तय समय सीमा के भीतर ऐसा नहीं किया गया, तो नगर निगम खुद बुलडोजर चलाकर उस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर देगा और इसका पूरा खर्च भी मालिक से ही वसूला जाएगा।इन प्रमुख ठिकानों पर पहुंचे नोटिस:हरीश मुखर्जी रोड (188A): ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ के इस आधिकारिक पते पर भेजे गए नोटिस में इमारत के भीतर लिफ्ट या एस्केलेटर लगाने से संबंधित अनुमति के दस्तावेज और ‘एज-बिल्ट’ (As-Built) ड्राइंग की मांग की गई है।कालीघाट रोड: यहां स्थित 119 और 121 नंबर कालीघाट रोड के मकानों पर कई नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से 121 नंबर पते पर लता बनर्जी और अमित बनर्जी के नाम से भी नोटिस जारी हुआ है।प्रेमेंद्र मित्रा सरणी: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कड़े रुख के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर की गली में स्थित 46-बी, 29-ए और 29-सी नंबर परिसरों (Premises) में भी निगम के नोटिस पहुंचा दिए गए हैं।मुख्यमंत्री की चेतावनी के 24 घंटे के भीतर मेगा एक्शनगौरतलब है कि महज एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध संपत्तियों की सूची का हवाला देते हुए कोलकाता नगर निगम के कमिश्नर को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस अल्टीमेटम के ठीक 24 घंटे के भीतर नगर निगम द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई (मेगा एक्शन) को राज्य के राजनीतिक हलकों में बेहद महत्वपूर्ण और एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।




