दक्षिण दिल्ली की पॉश कालोनियों में जल संकट
भारत पोस्ट न्यूज़
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके गुलमोहर पार्क में दूषित पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते से इलाके के कई घरों में पीला, बदबूदार और कीचड़ मिला पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी में सीवेज मिला हुआ है। इसकी वजह से कई परिवारों में पेट से जुड़ी बीमारियां फैलने लगी हैं। बच्चों और बुजुर्गों में दस्त, पेट दर्द और गैस्टो की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं।
गुलमोहर पार्क की पोस् कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर प्रकाश ने बताया कि घर में आने वाले पानी से सीवर जैसी तेज बदबू आती है। दूषित पानी पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और अब उन्हें दवाइयां लेनी पड़ रही है। दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई में आने वाले दूषित पानी को पीने से बीमार होने वाले प्रकाश अकेले नहीं हैं। बल्कि इस इलाके के कई घरों में बच्चे और बुजुर्ग गंभीर रुप से बीमार हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अब अपने घरों के वाटर टैंक साफ कराने शुरु कर दिए हैं।



