भारत की नारी विभूतियां’ पुस्तक का हुआ विमोचन

लाल बिहारी लाल
नई दिल्ली। साधना टीवी तथा सतमौला कवियों की चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर की लेखिका सुखमिला अग्रवाल ‘भूमिजा’ के द्वारा सम्पादित पुस्तक,’ भारत की नारी विभूतियां’ ,का हुआ विमोचन । इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ कवि, कवयित्री तथा दिल्ली की गणमान्य हस्तियां मौजुद रहीं। सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं दैनिक जागरण के एसोसिएट एडिटर श्री विजय अनन्त , दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त श्री रंजय अत्रिश्य , आल इंडिया रेडियो के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सह चर्चित ग़ज़ल कार श्री रामअवतार बैरवा , भारतीय संसद में संयुक्त निदेशक एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री ओम प्रकाश कल्याणे, सुप्रसिद्ध कवयित्री डा. प्रीति त्रिपाठी ,सतमौला कवियों की चौपाल के निदेशक श्री अक्षय अग्रवाल , चेयरमैन साधना टीवी एवं कार्यक्रम के संस्थापक , निर्माता श्री प्रवीण आर्य के कर कमलों द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से टीवी कार्यक्रम हेतु पधारे लगभग 50 कवि एंव कवयित्रियां भी मौजूद रहीं। सभी ने पुस्तक की प्रशंसा की तथा सुखमिला अग्रवाल’भूमिजा’ को उनकी बहुउपयोगी पुस्तक के लिए बधाईयां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button