उपराष्ट्रपति ने तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाया

देश हित से ऊपर कोई हित नहीं- जगदीप धनखड़

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा मंडपम से मेजर ध्यान चंद स्टेडियम तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई । इस रैली को हरी झंडी दिखाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रवाना किया । केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत , मनसुख मांडविया, किरण रिजिजू, किंजरापु राममोहन नायडू , केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, गजेंद्र यादव, पूर्वांचल मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एस राहुल सहित हजारों राष्ट्रभक्त मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं सिर्फ एक तिरंगा मार्च को हरी झंडी नहीं दिखा रहा हूँ, ये हमारी आजादी की शताब्दी के लिए हो रहे मैराथन मार्च का हिस्सा है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हर हालत में देशहित को सर्वोपरि रखना है। और 15 अगस्त पर हर घर तिरंगा लहराएँ। शान से लहराएँ और इस संकल्प के साथ लहराएँ कि इसकी आन बान शान में बढ़ोतरी होती रहे।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा हमें एक बात सिखाता है और संकेत देता है, कि कुछ भी हालत हो, कुछ भी परिस्थिति हो, देश सर्वोपरि है। देश हित से ऊपर कोई हित नहीं हो सकता। मैं देश के हर नागरिक को आह्वान करूंगा कि देश हित के मामले में सभी को एकमत होना अनिवार्य है, क्योंकि यही हमारी प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि हर घर तिरंगा हमें एकजुट होकर भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण ताकतों को बेअसर करने के लिए प्रेरित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button