बंगाल बीजेपी का बड़ा ऐलान
टीएमसी से दागी नेताओं के लिए दरवाजे बंद
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं के प्रवेश को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा श्दागीश् व्यक्तियों को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शनों को भी महत्वहीन बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को नकार दिया हैए जिससे पार्टी के लिए आगे की राह कठिन है।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि पार्टी तृणमूल कांग्रेस ;टीएमसीद्ध के नेताओं को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना आधार जमीनी स्तर से बनाया है और वह दागी व्यक्तियों को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का तृणमूलकरण कभी नहीं होगा। एएनआई से बात करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं। हमने बिना किसी बाहरी नेता को लाए 207 सीटें हासिल कीं। जनता ने टीएमसी के नेताओं के खिलाफ वोट दिया। इस बार हमारी राजनीतिक रणनीति निचले स्तर से शुरू हुई है। दागी लोगों को हम अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर सकते हैंघ् भाजपा का तृणमूलकरण कभी नहीं होगा।
भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता में होने वाले विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए टीएमसी को खुद के खिलाफ बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने पार्टी को नकार दिया हैए जिसके चलते उनके लिए खेल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी को विरोध प्रदर्शन नहीं करने देगी। टीएमसी सड़कों पर उतरकर जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है।
भट्टाचार्य ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के अदालत जाने पर क्या हुआए यह तो सभी जानते हैं। अब टीएमसी खुद टीएमसी के खिलाफ है। ममता बनर्जी दिल्ली की बात सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए कर रही हैं। वह दिल्ली आ सकती हैंए अंटार्कटिका जा सकती हैं या रेगिस्तान में जा सकती हैं। वह कुछ भी कर सकती हैंए लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को नकार दिया है। खेल खत्म हो चुका है। ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर पार्टी नेताओं के खिलाफ कथित चुनावोत्तर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। यह विरोध प्रदर्शन टीएमसी नेताओं अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर दक्षिण 24 परगना और हुगली दौरे के दौरान हुए हमलों के बाद हो रहा है।




