अग्निकांड के बाद प्रसाद हॉस्पिटल सील

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में छह मरीजों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल को सील कर दिया गया हैए जबकि लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका है। शुक्रवार को सिविल सर्जन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। वही निगम की टीम भी हॉस्पिटल में बिल्डिंग बायलॉज की जांच के लिए पहुंचीण् निगम की प्रशासनिक व तकनीकी टीम जांच में जुटी है।
बता दें कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और छह लोगों की जान जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। सिविल सर्जन ने अस्पताल के मालिक और प्रबंधन से इस पूरी लापरवाही पर बेहद कड़ा स्पष्टीकरण भी मांगा है।
बता दें, गुरुवार की सुबह प्रसाद हॉस्पिटल के आइसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी। देखते ही देखते धुएं और लपटों ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त आईसीयू में वेंटिलेटर और बेड पर मौजूद गंभीर मरीजों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में छह मरीजों की दम घुटने और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button