सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी नेता आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती मनाई गई।

बेगूसराय,आज सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी और आचार्य नरेंद्र देव की 136 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक पटेल चौक उनके आदम कद प्रतिमा पर मनाई गई। और देश की प्रथम प्रधान मंत्री महिला इंदिरा गांधी की 41 वी सहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता व जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षअमरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व में आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने 600 से अधिक देसी रियासतों को ऐकीकरण कर देश के अद्वितीय नेता थे। उनका विचार था कि किसी काम को दायित्व पूर्वक किया जाए ताकि देश एकता के सूत्र में बंधकर रह जाए। ऐसे महान देशभक्त को शत शत नमन।

इस अवसर पर नगर निगम बेगूसराय के डिप्टी में अनिता राय ने कहा कि सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव दोनों देश के साथ थे। खासकर लहू पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री रह चुके ।और नरेंद्र देव समाजवादी नेता और शहीद इंदिरा गांधी को याद किया गया। ऐसे महान नेता को जिला वासियों की ओर से शत शत नमन।
इस अवसर डॉक्टर चंद्रशेखर चौरसिया साहित्य कार्य ने कहा कि सरदार पटेल सपनों का भारत बनाने के लिए हम भारतवासियों के ऊपर छोड़ चले गए।वहीं आचार्य नरेंद्र देव आचार्यतत्व की परिभाषा थे।और शाहिद योद्धा इंदिरा गांधी की शहादत को याद किया गया।
अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहां की सरदार पटेल ने राष्ट्रीय हिंसा, घृणा, वैमनस्य, अशांति और अराजकता के स्थान पर अहिंसा, सहानुभूति, सम्मानजनक शांति, स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। ऐसे महान नेता सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती एक साथ मनाई गई। पटेल के 150वी और आचार्य नरेंद्र देव की 136वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
ग्रीन वैली एकेडमी स्कूल परबत्ता के प्राचार्य अर्चना कुमारी ने कहा की भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत मनाई गई। ऐसे महान तीनों नेताओं को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर जेपी सेनानी राजेंद्र महतो, सुनीता देवी महिला सेल सचिव,उमेश राय , डॉक्टर सिद्दीकी,पवन कुमार शर्मा रोटी बैंक, उमेश पटेल समाजवादी नेता, रोहित सिंहा, इंजीनियर आलोक कुमार, सूरज मलाका, आर्यन कुमार अनेकों ने तीनों महापुरुष को याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button