सफाई कर्मचारी से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

नई दिल्ली -तिलक नगर विधानसभा के (कृष्णापुरी) में MCD कर्मचारी के साथ आम आदमी पार्टी के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह के रिश्तेदारों मारपीट करने,गाली गलौज करने एंव अभद्र व्यवहार करने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं डीडीए सदस्य राजीव बब्बर द्वारा तिलक नगर गोल चक्कर चौंक पर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया और दोषी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गई .

इस रोष प्रदर्शन में दिल्ली मजदूर संघ, पिछड़े लोग कल्याण सभा, सफाई कर्मचारी यूनियन, वाल्मीकि समाज, तिलक नगर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एवं स्थानीय निवासियों ने एक साथ मिलकर अपना विरोध जताया इस अवसर पर बोलते हुए राजीव बब्बर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान और सुरक्षा किसी भी सभ्य समाज की पहचान है और उनके खिलाफ किसी भी अन्याय को सहन नहीं किया जायेगा और दोषी लोगों के खिलाफ जब तक कार्यवाही नहीं होती तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद गुरुमुख सिंह बिट्टू, सत्यनारायण डंग, चरनजीत सिंह लवली, रेनू भल्ला,रेखा यादव, अशोक शर्मा,रितु शर्मा, प्रवीण अरोड़ा बिल्ला, पूजा चड्डा,अमरजीत सिंह अमर,लाला राम,विनय राणा, हिमांशु डंग आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button