अंतर्राष्टीय धर्म संसद सफलतापूर्वक सम्पन्न

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। कभी हार मत मानो जिसने तुम्हें बनाया, वह ही तुम्हारे रास्ते भी बना देगा-संकल्प के साथ नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में अंतर्राष्टीय धर्म संसद कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। धर्म संसद का मुख्य बिन्दु श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन को जन जागरण के रुप में सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित करना था।
धर्म संसद कार्यक्रम में परम पूज्य संतों में महंत सूरज गिरि जी महाराज श्री 108 फुट श्री संकट मोचन धाम करोल बाग, दिल्ली, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा महंत सतीश दास जी महाराज, दिगम्बर अणि अखाड़ा महंत अर्जुन गिरि जी महाराज, जगत गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, जैन आचार्य श्री लोकेश मुनि जी, श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर एवं अध्यक्ष श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा 13 मणि एवं अंतर्राष्टीय प्रवक्ता, राष्टीय अध्यक्ष दिल्ली संत महामंडल श्री दिनेश फलाहारी जी महाराज, अध्यक्ष/ याचिकाकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण श्री 1008 श्री शनिधाम पीठाधीश्वर श्री निज स्वरुपानंद पुरी जी महाराज-दाती जी महाराज समेत देश-विदेश के दर्जनों संतों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
धर्म संसद सभा का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से जुड़े विवाद पर एकजुट होकर मंथन करना था। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद अब साधु-संतों ने एक स्वर में आह्वान किया कि मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद का शीघ्र सम्मानजनक समाधान निकाला जाए। मुख्य आयोजक के रुप में रुप सिंह नागर एवं सुश्री सोनिया ठाकुर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button