हज के मुकद्द्स सफर से लौटे हाजियों का SSR ट्रस्ट ने किया जोरदार स्वागत

पुरानी दिल्ली के दुजाना हाउस में हुआ प्रोग्राम

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में स्थित दुजाना हाउज कम्युनिटी हॉल में SSR
ट्रस्ट ने 2026 में मुकद्द्स हज के सफर के वापस लौटने वाले हाजियों के लिये हाजी वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन ज़रीफुर्रहमान ने की जबकी संचालन दानिश अय्युबी ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती निसार अहमद ने देश में अमन अमान और सद्भाव भाईचारा कायम रहे इसके लिए दुआ कराई। इस प्रोग्राम में ढाई से तीन सौ हाजियों का इस्तकबाल किया गया।
ट्रस्ट के चेयरमैन ज़रीफुर्रहमान ने मुकद्दस हज से वापस लौटे हाजियों का स्वागत प्रोग्राम आयोजित किया जिसमें पुरानी दिल्ली के सभी हाजियों का स्वागत किया गया। वही सभी हाजियों का कहना हे कि ज़रीफुर्रहमान के इस प्रोग्राम में आकर बहुत अच्छा लगा ओर ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ट्रस्ट ने हाजियों का स्वागत किया। हम उम्मीद करते हे कि ऐसे प्रोग्राम आगे भी होते रहेंगे। इससे हाजियों का हौसला बढ़ता है। सामाजिक सरोकार से जुड़ा एसएसआर एजुकेशन डेवलपमेंट एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट पुरानी दिल्ली के हवेली आज़म खां स्थित दफ्तर से जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड,इनकम सर्टिफिकेट,डेथ सर्टिफिकेट,बर्थ सर्टिफिकेट एप्लाई कराने के साथ साथ कानूनी सहायता मुहैया कराती है जिसमें सुप्रीम कोर्ट,हाई कोर्ट के वकील अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से एडवोकेट शाहिद अली,मौहम्मद तकि,मौ.तैय्यब, अरशद फाकिर,हाजी शाकिर,एडवोकेट फेज इमाम,लुबना अली,वकील अहमद, फुरकान,शहादत,सिमरन, दरखशा उर्फ सदफ,सिदरा,मनतशा,फारिया, पवन, संजय, मौहम्मद फरहान,हाजी नसीमुद्दीन,हाजी शकील,नफीस अहमद,अनीस अहमद समेत बहुत से लोगों ने शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button