तन्वी के भरतनाट्यम् नृत्य से झूम उठे दर्शक
नई दिल्ली,21 सितंबर 2026 कुमारी तन्वी के भरतनाट्यम् नृत्य पर झूम उठे श्रोता और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का सभागार।
स्व.रविशंकर एवं श्रीमती रेखा की सुपुत्री कुमारी तन्वी के भरतनाट्यम् नृत्य की एकल प्रस्तुति कल यहां आयोजित की गई थी। शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं, लय और ताल के शानदार समन्वय से तन्वी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के बाद उपस्थित अतिथियों एवं कला-प्रेमियों ने उनकी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, अरुणाचल प्रदेश एवं गोवा के पूर्व पुलिस महानिदेशक तथा प्रयास संस्था के संस्थापक आमोद कंठ, रक्षा मंत्रालय के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त महानियंत्रक सवितुर प्रसाद तथा अधिवक्ता और नाडा की उपाध्यक्ष गीतांजलि शर्मा मौजूद थीं।

