राजधानी में बेखौफ फलता-फूलता गैस कटिंग का धंधा

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। अमेरका-ईरान युद्ध से उत्पन्न रसोई गैस की किल्लत राजधानी में आम बात हो गई है। जहां खुले बाजार में गैस तीन से चार सौ रुपये किलो बिकने लगा वहीं गैस एजेंसियों ने मौका का फाायदा उठाते हुए प्रत्येक सिलेंडर से तीन से साढ़े तीन किलो गैस कटिंग का अवैध कारोबार शुरु कर दिया। इस गौरख धंधे में गैस एजेंसी के मालिक, गोदाम कीपर और डिलवरीमैन की भागीदारी रहती है।
राजधानी में वैसे कई गैस एजेंसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हुई है। इसी कड़ी में एचपी की प्रेम गैस एजेंसी, शॉप नंबर-6, पॉकेट-सी, सरिता विहार, दिल्ली में प्रकाश में आया है। नाम न छापने की शर्त पर एक उपभोक्ता ने सिलेंडर में साढ़े तीन किलो कम गैस दिखाते हुए आरोप लगाया कि प्रेम गैस एजेंसी वाले प्रत्येक सिलेंडर से गैस की कटिंग कर आम उपभोक्ता को देते हैं।
उन्होंने बताया कि गैस कम होने की शिकायत अगर डिलवरीमैन से करते हैं तो वह सिलेंडर देने से मना कर देता है। साथ ही धमकी भी देता है कि बाहर से माल आएगा तब मिलेगा सिलेंडर। समय पर पहुंचाने में आनाकानी करता है। उपभोक्ता मजबूरी में कम गैस का सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। ऐसे अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए संबंधित प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button