लंबित रोप-वे निर्माण कार्य पुनः आरंभ

एक रोप-वे लाल टिब्बा से भनोट स्टेट कैमल बैक तक दूसरा रोप-वे भनोट स्टेट कैमल बैक रोड से होते हुए केम्पटि फॉल्स तक निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है।

भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। मसूरी-देहरादून प्राधिकरण द्वारा वर्षों से लंबित रोप-वे निर्माण कार्य को पुनः आरम्भ करने के लिए उत्तराखंड सरकार के आवासीय सचिव ने आज एक सर्वेक्षण किया। एक रोप-वे लाल टिब्बा से भनोट स्टेट कैमल बैक तक दूसरा रोप-वे भनोट स्टेट कैमल बैक रोड से होते हुए केम्पटि फॉल्स तक निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है।
कार्य को सुविधाजनक तरिके से वर्ष के आखिर तक उत्तराखंड मेट्रो कारपोरेशन द्वारा किये जाएंगे। वर्ष के आखिर तक पुरा होने की उम्मीद है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस रोप-वे के निर्माण हो जाने पर विदेशी और देशी पर्यटको को सहूलियत होगी। इस रोप-वे के बन जाने से समय की बचत होगी जिससे बच्चे-बूढ़े को सुविधा के साथ होगी और सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। यह निर्माण कार्य राज्य की भाजपा सरकार के लिए भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा।
प्राधिकरण का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों के लिए मल्टी लेबल पार्किंग, पुस्तकालय आदि के मिर्माण को भी अंजाम दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button