बकरी चोरों के भी खिलाफ कार्यवाही में शिवली में तीन शातिर गिरफ्तार , बकरा , नकदी और बाइक बरामद

 

सुनील बाजपेई
कानपुर । अपराधियों के खिलाफ लगातार सफल मुलाकात खोले कानपुर देहात की शिवली थाना पुलिस को बकरा बकरी चुराने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है।
बकरा और बकरी चोरी की अनेक घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके इस गिरोह के पास से चोरी किया गया बकरा बरामद करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनके पास से घटना में प्रयोग की जाने वाली मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल आदि भी बरामद किया गया है। पकड़े गए कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ अनेक मुकदमे पहले भी दर्ज कराई जा चुके हैं।
अपनी नियुक्त वाले अब तक के लगभग हर थाना क्षेत्र में पीड़ितों की सहायता के साथ ही अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई में अग्रणी तथा शिवली थाना क्षेत्र में अपने अब तक के कार्यकाल में हुई छोटी बड़ी सभी घटनाओं का सटीक खुलासा करने वाले तेजतर्रार ,व्यवहार कुशल जुझारू तेवरों वाले इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह को बकरा -बकरी चोर गिरोह के शातिर नमन पुत्र सुनील बाल्मीकि निवासी ग्राम दिलीपनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर,अर्जुन पुत्र अजय निवासी खुमान निवादा थाना शिवली और शनी पुत्र मुनेश निवासी ग्राम काशीपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार करने में सफलता तब मिली जब वह कानपुर नगर व कानपुर देहात बॉर्डर पर पाण्डु नदी पुल शिवली-चौबेपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।
की गई पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को बताया कि ग्राम दिलीपनगर निवासी नन्हे लाल पुत्र भरोसे के घर के पास से चुपचाप चुराए गए उसके बकरे को मोटरसाइकिल से लाद कर गांव से दूर जंगल में बांध दिया था और गिरफ्तारी के समय उसको बेचने के लिये कन्नौज ले जा रहे थे। साथ ही यह भी बताया कि ग्राम अजयपुर, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात से भी चुराई गई दो बकरियों को रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेच दिया था। जानवर चोरों को गिरफ्तार करने इस वाली टीम में सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल अभिषेक कुमार प्रशिक्षणार्थी कांस्टेबल प्रशान्त और गौरव भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button