बंगाल के बेलघरिया एक्सप्रेस वे पर गैंगवार

राजा दत्त की मौत, दो गुर्गे घायल

भारत पोस्ट संवाददाता
बैरकपुर। उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया एक्सप्रेस.वे पर सोमवार तड़के हुए शूटआउट में कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मौत हो गयी। गोलीबारी में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर खलिसाकोटा इलाके में राजा दत्त और उसके साथी पहुंचे थे। तभी दूसरी गैंग के लोग वहां आ गये। दोनों पक्षों में बहस के बाद दूसरे गुट ने राजा से बंदूक छीनकर उस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पॉइंट ब्लैंक रेंज से चली गोली लगने से राजा और उसके दो साथी लहूलुहान होकर गिर पड़े। खबर पाकर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजा दत्त को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button