ईरान.अमेरिका जंग में बिहार के बेटे की मौत

-दुबई में एक मर्चेंट शिप पर था कार्यरत

भारत पोस्ट संवाददाता
गोपालगंज। ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य संघर्ष का असर अब बिहार तक महसूस किया जा रहा है। गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक की विदेश में मौत की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान स्थानीय व्यवसायी संजय गुप्ता के पुत्र सोनू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है,जो दुबई में एक मर्चेंट शिप पर कार्यरत थे।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि ईरान.अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए एक हमले में सोनू कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हालांकि, घटना से संबंधित आधिकारिक विवरण का परिवार को अभी इंतजार है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता.पिता और अन्य परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है।
सोनू के पिता संजय गुप्ता थावे बाजार में जूता.चप्पल की दुकान चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मंगलवार को उनकी दुकान बंद रही। जैसे ही घटना की जानकारी बाजार और आसपास के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचने लगे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
परिवार अब सोनू के पार्थिव शरीर के भारत लाए जाने का इंतजार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द सोनू का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव थावे पहुंचाया जाए, ताकि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button